Breaking

चलती कार बनी आग का गोला: चालक ने सूझबूझ से कूदकर बचाई अपनी जान, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

Chhattisgarh 06 May 2026 (36)

post

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक धू-धू कर जल उठी। घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और जलकर पूरी तरह राख हो गई।

Advertisement

हादसे के वक्त कार की रफ्तार तेज थी, लेकिन चालक ने गजब की सूझबूझ और फुर्ती दिखाई। जैसे ही उसे कार से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, उसने बिना वक्त गंवाए चलती गाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। चालक की इस त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से उसकी जान बाल-बाल बच गई, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कार से कूदने के बाद उसने तुरंत सुरक्षित दूरी बनाई और देखते ही देखते उसकी गाड़ी मलबे के ढेर में बदल गई।

इस खौफनाक हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार को आग की लपटों से घिरा हुआ साफ देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

You might also like!