Breaking

विश्व किडनी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


post


Advertisement

रायपुर। 12 मार्च को विश्व किडनी दिवस के अवसर पर वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा किडनी संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीत चौधरी (MBBS, MD, DM) मरीजों को किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में परामर्श देंगे और आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शिविर के दौरान किडनी से संबंधित जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि किडनी की बीमारियों के प्रति जागरूक रहें और समय-समय पर जांच कराते रहें। वी वाय हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ शासन, आयुष्मान भारत योजना तथा सभी प्रमुख इंश्योरेंस संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नंबर 0771-4622222 पर संपर्क किया जा सकता है।

You might also like!