Breaking

पेट्रोल के लिए 'कत्लेआम', सियालकोट में ईंधन न मिलने पर अंधाधुंध फायरिंग, पंप कर्मचारी की मौके पर मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 08 March 2026

post

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते आर्थिक संकट और पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत ने अब आम जनता को 'कातिल' बना दिया है। पंजाब प्रांत के सियालकोट से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पेट्रोल न मिलने से भड़के कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हिंसक हमले में ड्यूटी पर तैनात एक मासूम कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

विवाद की वजह: "पेट्रोल खत्म है" सुनना बर्दाश्त नहीं हुआ

पाकिस्तान में इन दिनों विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के चलते तेल कंपनियों के पास स्टॉक खत्म हो चुका है। सियालकोट के इस पेट्रोल पंप पर भी लंबी कतारें लगी थीं। जैसे ही पंप कर्मचारी ने स्टॉक खत्म होने और पेट्रोल न दे पाने की बात कही, कतार में लगे कुछ दबंगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

खूनी अंत: देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और पंप कर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे कर्मचारी को लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'मौत का वीडियो'

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मची हुई है और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान की जर्जर कानून व्यवस्था और दाने-दाने (और बूंद-बूंद तेल) को मोहताज हो चुकी जनता के आक्रोश की गवाही दे रहा है।

कंगाल पाकिस्तान के हालात:

पाकिस्तान में महंगाई दर आसमान छू रही है और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आम आदमी की पहुँच से बाहर हो चुकी हैं। कई शहरों में पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं, जिससे लोगों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।

You might also like!