Breaking

पाटन ब्रेकिंग: खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी; शिनाख्त में जुटी पुलिस..

Chhattisgarh RRT News Desk 22 February 2026

post

पाटन। क्षेत्र के ग्राम केसरा में शनिवार शाम के समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति की लाश उसके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। मृतक की पहचान ग्राम केसरा निवासी अमरसिंह साहू (पिता कार्तिक साहू) के रूप में हुई है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या का नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

You might also like!