Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
गर्भवती महिला समेत कार उठाने की कोशिश, महिंद्रा फाइनेंस कर्मचारियों पर गुंडागर्दी का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय के सामने महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारियों ने बकाया किस्त का हवाला देते हुए एक कार को जब्त करने का प्रयास किया। आरोप है कि उस समय कार में एक गर्भवती महिला बैठी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों ने क्रेन से कार उठाने की कोशिश की। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

घटना के दौरान गर्भवती महिला दर्द से परेशान होकर मदद की गुहार लगाती रही। महिला ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने वाहन जब्त करने की कार्रवाई रोक दी।
बताया जा रहा है कि बाद में बकाया किस्त की राशि जमा कराए जाने के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी वहां से लौट गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर लोगों ने फाइनेंस कंपनियों की वसूली प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







