Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
PWD सचिव मुकेश बंसल ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की, यूटिलिटी शिफ्टिंग और ऑनलाइन एसेट रिकॉर्ड पर दिया जोर

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने शुक्रवार को निर्माण भवन में विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के साथ कार्यों में नई तकनीकों एवं आधुनिक उपकरणों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।

बैठक में सचिव ने भवनों, सड़कों और पुलों के विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग, ठेकेदारों से जीएसटी बिल अनिवार्य रूप से जमा कराने तथा सभी शासकीय भवनों में स्थापित विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित बिलों का एक माह के भीतर भुगतान, ई-ऑफिस के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया और 30 जून 2026 तक के सभी बकाया बिलों का जुलाई में ही निराकरण करने को कहा।
सचिव ने यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों में तेजी लाने, निर्माण कार्यों में देरी रोकने, स्ट्रीट लाइटों के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को सौंपने तथा शासकीय भवनों की लिफ्टों के संचालन एवं रखरखाव की पूर्व कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यों में सुधार के लिए अन्य राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाने और ठेकेदारों से सुझाव लेकर कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।







