Breaking

छत्तीसगढ़ में बेटियों के जन्म पर मिलेंगे ₹1.5 लाख, जानिए क्या है रानी दुर्गावती योजना

Chhattisgarh RRT News Desk 26 June 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल करने जा रही है। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की नवजात बालिकाओं के लिए 'रानी दुर्गावती योजना' की रूपरेखा तैयार की है। इस योजना के तहत पात्र बालिका के नाम पर 1.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

सरकार का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनकी शिक्षा और भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। योजना के लागू होने के बाद पात्र परिवारों की नवजात बेटियों के नाम पर निर्धारित राशि निवेश की जाएगी, जिससे भविष्य में उनकी शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों में सहायता मिल सके।

हालांकि, योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन संबंधी नियमों की आधिकारिक घोषणा अभी की जानी बाकी है। सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद ही लाभार्थियों के चयन और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

राज्य सरकार का मानना है कि यह योजना बेटियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा बालिका शिक्षा और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा।

You might also like!