Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
रेल यात्रियों के लिए राहत: घर पर छूट गया काउंटर टिकट तो भी कर सकेंगे सफर, जानिए रेलवे का नियम

बिलासपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान यदि आपका आरक्षित काउंटर टिकट घर पर ही छूट गया है, तो अब यात्रा बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में यात्री आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपनी यात्रा जारी रख सकता है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यदि काउंटर से खरीदा गया मूल टिकट साथ नहीं है, तो सबसे पहले यात्री को ट्रेन में मौजूद टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) को इसकी जानकारी देनी चाहिए। इसके बाद अपने परिजनों या परिचितों को मूल टिकट लेकर उस स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास भेजना होगा, जहां से यात्रा शुरू की गई थी।
स्टेशन मास्टर मूल टिकट का सत्यापन कर संबंधित स्टेशन और टीटीई को इसकी सूचना भेजेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद यात्री को अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति मिल सकती है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले टिकट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। हालांकि, यदि भूलवश टिकट घर पर रह जाए तो घबराने के बजाय तत्काल टीटीई को सूचना देकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें, ताकि यात्रा में अनावश्यक परेशानी न हो।







