Breaking

RAIPUR ACCIDENT : रायपुर रिंग रोड पर भीषण हादसा: कंटेनर डंपर से टकराकर मचाई तबाही

Chhattisgarh RRT News Desk 22 January 2026

post

RAIPUR ACCIDENT : रायपुर: राजधानी के रिंग रोड नंबर–01 पर देर रात एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ। मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलट गए, जिससे कई देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

Advertisement


हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब सड़क पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने संतुलन खोकर सीधे डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


इस हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात घंटों तक ठप रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

You might also like!