Breaking

रायपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, शंकर नगर वार्ड में मकानों की नंबरिंग का काम प्रारंभ

Chhattisgarh RRT News Desk 13 March 2026

post

जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 में मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 से की गई है।

Advertisement

जनगणना निदेशालय के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार यह कार्य प्रारंभ किया गया। जोन 3 की टीम द्वारा क्षेत्र में मकानों की पहचान कर क्रमांक अंकित किए जा रहे हैं, ताकि आगामी जनगणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू, उपअभियंता अक्षय भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

अधिकारियों के अनुसार जनगणना 2027 के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मकानों की नंबरिंग की जाएगी। इसके लिए जोन स्तर पर टीमों का गठन कर काम शुरू किया जा रहा है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द ही जोन 3 के अन्य वार्डों के साथ-साथ नगर निगम के अन्य जोनों में भी मकानों की नंबरिंग का कार्य किया जाएगा, ताकि जनगणना की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

You might also like!