Breaking

RAIPUR CRIME : रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी ने बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर किया रेप

Chhattisgarh RRT News Desk 10 March 2026

post

RAIPUR CRIME : रायपुर के थाना आरंग क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement


थाना आरंग में अपराध क्रमांक 146/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में आरोपी प्रशांत लहरी पिता हीराधर लहरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर के विरुद्ध प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी द्वारा प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले जाया गया तथा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। शिकायत के आधार पर थाना आरंग पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे दिनांक 09 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You might also like!