Breaking

स्वच्छता की 'असली नायिकाओं' का सम्मान: महिला दिवस पर रायपुर नगर निगम ने स्वच्छता दीदियों और महिला सफाई कर्मियों को सराहा

Chhattisgarh RRT News Desk 08 March 2026

post

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया गया। नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय (महोबा बाजार) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ रखने वाली महिला जांबाजों का सम्मान किया।

Advertisement

50 सफाई कर्मचारी और 15 स्वच्छता दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चंद्राकर ने जोन 8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के साथ मिलकर क्षेत्र की 15 स्वच्छता दीदियों और 50 महिला सफाई कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित किया। इन महिलाओं की दिन-रात की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि, "शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य की नींव इन महिलाओं के कंधों पर टिकी है। इनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।"

परस्पर सम्मान से महका आयोजन

कार्यक्रम में एक भावुक क्षण तब आया जब महिला सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने भी अपनी ओर से श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल का सम्मान किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति:

आयोजन के दौरान मंच पर नगर निगम जोन 8 के स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा और श्री बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी महिला कर्मचारियों के कठिन परिश्रम और शहर के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया।

You might also like!