Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, राज्यपाल ने डिजिटल एडिक्शन से बचने का दिया संदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में पीएसवाय एजुकेशन एवं रिसर्च फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह-2026 में प्रदेश के विभिन्न जिलों के मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट जिला शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को पदक एवं सम्मान प्रदान करते हुए शिक्षा, अनुशासन और मौलिक सोच के महत्व पर जोर दिया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने विद्यार्थियों से मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गूगल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपयोगी साधन हैं, लेकिन वे मानव बुद्धि का विकल्प नहीं हो सकते। विद्यार्थियों को अध्ययन की आदत, स्वयं सोचने-समझने की क्षमता और रचनात्मकता को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की रुचि और प्रतिभा के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ाने तथा उनकी तुलना दूसरों से नहीं करने का आग्रह किया।
समारोह में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा, सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक जगदीश बर्मन सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।







