राजधानी रायपुर में गर्मी बढ़ते ही बिजली ट्रिपिंग की समस्या तेज हो गई है। AC और कूलर के अधिक उपयोग से बिजली का लोड बढ़ गया है, जिसके कारण कई इलाकों में बार-बार बिजली कटौती हो रही है।
बताया जा रहा है कि शहर में बिजली की मांग लगभग 300 मेगावाट तक बढ़ गई है। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर और फीडरों पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग की स्थिति बन रही है।
कई मोहल्लों के लोगों का कहना है कि हर घंटे बिजली गुल हो रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी के कारण अचानक बिजली की मांग में तेजी आई है। सिस्टम पर लोड बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है।
विभाग का कहना है कि तकनीकी टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और जहां समस्या अधिक है वहां सुधार का काम किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।








