Breaking

राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से अज्ञात चोर बस लेकर हुआ फरार


post


Advertisement

रायपुर,। राजधानी में बीते दिनों भाठागांव बस स्टैंड के पास से पार्किंग में खड़ी बस  पार हो गई। वहीं राजधानी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। टिकरापारा हिमालियन हाइट्स निवासी अब्दुल अलीम 48 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। 6 मार्च की रात भाठागांव नया बस स्टैंड के पास अपनी बस सीजी 07 ई 0782 को खड़ी कर रात घर चला गया। बस को वहीं सड़क किनारे खड़ी कर चाबी ड्राइवर सीट के निचे रखा था। और घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब वह वहां गया तो बस नहीं थी। आसपास पता तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। इसकी सूचना बस चालक शेख हमीद ने फोन पर दी। बस में लगे फास्टैग के कारण मोबाइल पर 6 मार्च की रात 9:27 बजे मंदिर हसौद टोल प्लाजा में टोल कटने का मैसेज मिला था। इससे आशंका जताई जा रही है कि बोर बस लेकर वहां से गुजरे हैं। चोरी गई बस की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 305 दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है।

You might also like!