Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Rinku Singh Salary : रिंकू सिंह अब संभालेंगे ये सरकारी जिम्मेदारी, कितनी मिलेगी सैलरी; KKR में भी बढ़ा कद

Rinku Singh Salary : अलीगढ़/लखनऊ: भारतीय क्रिकेट के 'नए फिनिशर' और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के सदस्य रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, आईपीएल (IPL 2026) के आगामी सीजन के लिए उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी रिंकू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का उपकप्तान घोषित कर दिया है।

सरकारी नौकरी में कितनी होगी सैलरी?
रिंकू सिंह की इस नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सैलरी को लेकर काफी चर्चा है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुमानित वेतन 70,000 से 80,000 रुपये प्रति माह मिलेगी।
क्या काम करेंगेरिंकू सिंह?
रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में रिंकू के कंधे पर प्रदेश के खेल भविष्य की जिम्मेदारी भी होगी। उनके मुख्य कार्यों में ग्राउंड मेंटेनेंस अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेडियमों और खेल सुविधाओं की देखरेख। प्रतिभा खोज जमीनी स्तर पर युवा खिलाड़ियों के टैलेंट को पहचानना और उन्हें सही ट्रेनिंग दिलाना।सरकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा खेल के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल हैं।
IPL 2026: KKR में प्रमोशन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने इस भरोसेमंद खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेला है। 2026 के सीजन में अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान की भूमिका सौंपी गई है।







