रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा 15 मार्च, 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस हेतु संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई.
इस सम्मेलन में सम्पूर्ण भारत से पंजीयन आमंत्रित है. सर्व ब्राह्मण युवक, युवती, विधवा, विधुर, परित्यक्ता, दिव्यांग आदि सभी श्रेणी से योग्य वर-वधु चयन हेतु विप्र परिवार के युवक-युवती का पंजीयन किया जाएगा, पंजीयन राशि ₹ 300/- मात्र रखी गई है जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 है. इसके पश्चात पंजीयन कराने पर पत्रिका में बायोडाटा का प्रकाशन संभव नहीं होगा.
परिचय सम्मेलन की जानकारी एवं पंजीयन हेतु निम्नांकित पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं -
प्रदेश अध्यक्ष- अरविन्द ओझा-- 9424214658, कार्यक्रम संयोजक- नितिन कुमार झा-7999594065, पत्रिका संपादक- रज्जन अग्निहोत्री-8989003355, महिला अध्यक्ष, नमिता शर्मा-7470302260,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-गुणानिधि मिश्रा- 9669307333, राष्ट्रीय महासचिव, सुरेश मिश्रा- 9425204324, प्रदेश महासचिव, सुनील ओझा- 9936999141, महिला महासचिव, सुमन मिश्रा- 9479108080








