Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर फोकस, 200 से अधिक स्कूल बसों और चालकों की जांच शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों और उनके चालकों की विस्तृत जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य स्कूल परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और मानकों के अनुरूप बनाना है।

जांच के दौरान बसों की फिटनेस, ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही बस चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली बसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से भी बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी वाहनों का नियमित रखरखाव और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।







