Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का हमला, स्मृति ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

गरियाबंद। राम मंदिर में चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाए हैं। गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल धन का नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है।

स्मृति ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने श्रद्धा के साथ योगदान दिया था। ऐसे में यदि चढ़ावे और चंदे के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद तथा खर्च का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने ट्रस्ट के गठन, कथित अनियमितताओं और संबंधित पदाधिकारियों के इस्तीफों को लेकर भी सवाल उठाए। पार्टी ने मांग की कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है, तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







