Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
दुर्गम बैगा अंचल में पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष शिविर में 164 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गौरेला विकासखंड के बैगा बहुल ग्राम छिरहिट्टी (साल्हेघोरी) में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 164 ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, निःशुल्क उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। इससे ग्रामीणों को अपने गांव के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में हड्डी रोग, महिला रोग, नेत्र रोग और मेडिसिन विशेषज्ञों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य मौसमी बीमारियों की समय पर पहचान, उपचार और गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों तक रेफर करना था। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। विभाग का मानना है कि गांव-गांव तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना ही सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।







