Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने टीम का किया ऐलान, इस हिन्दू खिलाड़ी को बनाया कप्तान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर लिटन दास को सौंपी गई है, जबकि मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश टीम को वर्ल्ड कप के ग्रुप C में जगह मिली है।

ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश अपने कुल 4 मुकाबले खेलेगा। इनमें से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है। तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन और तौहीद हृदोय को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। लिटन दास इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है, जिसमें बांग्लादेश ने 15 मैच जीते, 13 हारे, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।
मौजूदा समय में यह घोषणा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय से जुड़ी घटनाओं को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। ऐसे में टीम की कप्तानी को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश की यह टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा प्रदर्शन करती है।







