Breaking

T20 वर्ल्ड कप 2026 : ICC का बड़ा फैसला: बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को एंट्री

Sports 24 January 2026 (97)

post

T20 वर्ल्ड कप 2026 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ICC के अनुसार, स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है, जबकि बांग्लादेश अब आगामी T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा।

Advertisement


बताया गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पहले से पब्लिश किए गए मैच शेड्यूल के अनुरूप टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ICC ने नियमों के तहत स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल करने का निर्णय लिया।


ग्रुप C में बदलाव

स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया गया है, जहां पहले से इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज मौजूद हैं। इस बदलाव से ग्रुप C की प्रतिस्पर्धा और रोमांचक होने की उम्मीद है।


ICC की ओर से कहा गया है कि टूर्नामेंट की तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी और सभी संबंधित बोर्डों को अद्यतन सूचना दे दी गई है।

You might also like!