Breaking

T20 World Cup 2026 : कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Sports 02 March 2026

post

T20 World Cup 2026 : 2026 टी20 वर्ल्ड कप अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट को सेमीफाइनल के लिए चार टीमें मिल चुकी है. टीम इंडिया नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. मेन इन ब्लू ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की सीट कंफर्म की. 

Advertisement


पहला सेमीफाइनल 

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 04 मार्च, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. 


दूसरा सेमीफाइनल 

दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 05 मार्च, गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. 



सेमीफाइनल मुकाबले कहां देखें लाइव?

दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबलों को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी।


रविवार को होगी भिड़ंत 

दोनों सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

You might also like!