Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
T20 World Cup: वानखेड़े में सूर्या का तूफान, चित हुआ USA; हारते-हारते कैसे जीता भारत? ये हैं जीत के 3 असली बाहुबली

T20 World Cup IND vs USA : मुंबई टी20 वर्ल्ड कप के दसवें संस्करण का आगाज भारतीय फैंस के लिए धड़कनें बढ़ा देने वाला रहा। वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर जब टीम इंडिया के धुरंधर ताश के पत्तों की तरह बिखर रहे थे, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके दो जांबाजों ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए (USA) को 29 रनों से धूल चटाकर वर्ल्ड कप अभियान का विजयी शंखनाद किया है।

77 रन पर गिरे 6 विकेट, सन्नाटे में डूबा वानखेड़े
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत किसी डरावने सपने जैसी रही। उभरते सितारे **अभिषेक शर्मा 'गोल्डन डक'** का शिकार हुए, तो **शिवम दुबे** भी खाता नहीं खोल सके। ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25), रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) ने करोड़ों फैंस को निराश किया। एक वक्त ऐसा था जब स्कोर बोर्ड पर 77 रनों पर 6 विकेट दर्ज थे और लग रहा था कि भारत 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा।
ये हैं टीम इंडिया की जीत के 'त्रिनेत्र'
1. सूर्या का विराट अवतार (84 रन, 49 गेंदें)
मुसीबत में फंसी टीम को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फ्रंट से लीड किया। सूर्या ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 171.43 के स्ट्राइक रेट से 84 रनों की विध्वंसक पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अगर सूर्या का बल्ला न गरजता, तो भारत पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार हो जाता।
2. मिया भाई का मैजिक: मोहम्मद सिराज (3 विकेट)
हर्षित राणा की जगह अचानक टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज ने साबित कर दिया कि उन्हें 'अनुभव का राजा' क्यों कहा जाता है। सिराज ने पावरप्ले में ही यूएसए की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 29 रन देकर 3 अहम शिकार किए।
3. अक्षर ने लगातार 2 गेंदों पर झटके 2 विकेट
उपकप्तान अक्षर पटेल ने आज संकटमोचक की भूमिका निभाई। पहले बल्ले से सूर्या के साथ 41 रनों की कीमती साझेदारी की और फिर गेंद थामते ही तहलका मचा दिया। अक्षर ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटककर यूएसए की कमर तोड़ दी और भारत की जीत पर मुहर लगा दी।
भारत ने सूर्या की बदौलत 161 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएसए की टीम निर्धारित ओवरों में 132 रन ही बना सकी। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह दबाव में निखरने की क्षमता को दर्शाती है।







