Breaking

शिक्षक मोर्चा ने फेडरेशन को भेजा पत्र, प्रमुख मांगों को शामिल करने का किया अनुरोध

Chhattisgarh 08 November 2025

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक को एक पत्र लिखकर शिक्षकों की प्रमुख मांगों को आगामी आंदोलन और वार्ता एजेंडे में शामिल करने का अनुरोध किया है।

Advertisement

मोर्चा ने पत्र में उल्लेख किया है कि शिक्षकों के हित में लंबित मुद्दों—जैसे पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, संविलियन से जुड़े प्रकरण, और कैडर पुनर्गठन—को फेडरेशन की प्राथमिकता में रखा जाए।

शिक्षक मोर्चा के प्रतिनिधियों का कहना है कि फेडरेशन राज्य के सभी कर्मचारियों की आवाज बनकर सरकार तक उनकी बात पहुँचा रहा है, इसलिए शिक्षकों की भी लंबित माँगों को सशक्त रूप से रखा जाना जरूरी है।

मोर्चा ने आशा जताई है कि फेडरेशन आगामी चरणबद्ध आंदोलन में शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा ताकि लंबे समय से अटकी मांगों का समाधान जल्द हो सके।

You might also like!