Breaking
- CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान...
- Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंज...
- Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्...
- Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियो...
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
शांत प्रदर्शन, बड़ा असर! टीम इंडिया के नए भरोसेमंद बने केएल राहुल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निभाएंगे अहम रोल...

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर सुर्खियों में हैंl आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज (19 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर) में उनकी भूमिका काफी अहम होने वाली हैl टीम इंडिया (Team India) में अब 'शोर' या 'कप्तानी की दावेदारी' से दूर, राहुल एक शांत और भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में उभरे हैंl

राहुल ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से, बल्कि विकेटकीपिंग से भी टीम को मजबूती दी है, खासकर मिडिल ऑर्डर मेंl
टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन: गिल की कप्तानी में भी चमके गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, और इस सफलता में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का योगदान निर्णायक रहा हैl
इंग्लैंड दौरा: 33 वर्षीय राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने 53.20 की जबरदस्त औसत से 532 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थेl
वेस्टइंडीज सीरीज: इसके बाद घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से मिली जीत में भी उनका बल्ला गरजा. राहुल ने 3 पारियों में 196 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहाl
वनडे में भी 'स्थायित्व' का भरोसा
केएल राहुल सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे इंटरनेशनल में भी टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को स्थिरता प्रदान करते हैं. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा था, जहां उन्होंने 4 इनिंग्स में 140 की औसत से 140 रन बनाकर अपनी फॉर्म को साबित किया थाl
अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम को उनसे इसी तरह के मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि भारत अपनी घरेलू सरजमीं पर जीत का सिलसिला जारी रख सकेl







