Bilaspur News:बिलासपुर के मेकाहारा अस्पताल में एक ही बेड पर दो प्रसुताओं की डिलीवरी होने का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस गंभीर लापरवाही पर राज्य सरकार से जवाब मांगे जाने के बाद, स्वास्थ्य सचिव ने शपथ पत्र के साथ विस्तृत जानकारी कोर्ट में प्रस्तुत की है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना अस्पताल की प्रसूति वार्ड में अत्यधिक मरीजों की संख्या और सीमित संसाधनों के कारण हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सुविधाओं का विस्तार और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है।
हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अदालत ने अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है।








