Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
U19 World Cup Final: भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, कौन उठाएगा खिताबी ट्रॉफी?

U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस को बहुत उत्साह है। भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

इंग्लैंड की टीम भी किसी कम नहीं रही। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो फाइनल में भारत के लिए चुनौती बढ़ा सकता है।
अगर दोनों टीमों के आमने-सामने आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी दिखता है। अंडर-19 यूथ वनडे में अब तक दोनों टीमें 55 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 41 मैच जीते, इंग्लैंड 13 मैच जीत पाया और एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच का पहला गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंका जाएगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा।
भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा JioCinema और Hotstar ऐप/वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
टीम इंडिया: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एमान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उदय मोहन, हेमिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्षवर्धन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रॉकी अलर्ट, बिल वीसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हेंडरसन, मैनी लार्डन, बेन मेयर, जेम्स मीटो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।







