Breaking

Under-19 World Cup : अंडर-19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, BCCI ने घोषित किया स्क्वाड

Sports RRT News Desk 27 December 2025

post

Under-19 World Cup : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 और उससे पहले होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कमान आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी भी दोनों टीमों का हिस्सा हैं।

Advertisement


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।


वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में होगी अग्निपरीक्षा

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 3 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित होगी। इस दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि आरोन जॉर्ज उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।


अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदान्त त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन


दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार


ग्रुप B में भारत, जानिए पूरा शेड्यूल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया को ग्रुप B में रखा गया है, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और यूएसए से होगा।

15 जनवरी: भारत बनाम यूएसए

17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश

24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड


You might also like!