Breaking
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
- Cow Protection: बारिश में गौवंश की सुरक्षा को लेकर महापौर सख्त, फुंडहर गौधाम ...
- Cow Shelter Inspection: रायपुर के फुण्डहर और गोकूल नगर गोधाम पहुंचे आयुक्त, व...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, आत्मन...
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशास...
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
Veer Baal Diwas : राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली। Veer Baal Diwas : युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही देश और दुनिया में अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बना ली है। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में शामिल होने के कारण वैभव बिहार टीम की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी का एक मुकाबला नहीं खेल सके। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में 84 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।
वैभव सूर्यवंशी भारतीय-ए और भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। आईपीएल में वे राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं और टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन किया है। इस सीजन के 7 मैचों में उन्होंने 252 रन बनाकर खुद को साबित किया।
राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के बच्चे खेल, विज्ञान, कला, नवाचार और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
वीर बाल दिवस का महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है, जो देश की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।







