Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
पश्चिम के वीर शिवाजी वार्ड में 40 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ, नागरिकों ने ली स्वच्छता की शपथ

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक-16 में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान गायत्री प्रज्ञा पीठ में अतिरिक्त कक्ष, खमतराई बाजार स्थित आंगनबाड़ी भवन, जिम भवन तथा सतनाम भवन के पास ग्रंथालय एवं योग कक्ष जैसे जनहित से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों के साथ स्वच्छता जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। गायत्री मंदिर परिसर में मौजूद नागरिकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे घर का कचरा नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंकेंगे और नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का ही उपयोग करेंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब उसमें जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी भी शामिल हो। वहीं महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ रायपुर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।







