Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
WPL 2026 : 204 रन का रिकॉर्ड चेज, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मिली हार, RCB बनी चैंपियन, स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी

WPL 2026 Champion RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना की अगुआई में RCB ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराते हुए दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले बेंगलुरू ने 2024 में भी खिताब जीता था।

फाइनल में बना रिकॉर्ड्स का अंबार
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, जो WPL फाइनल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। हालांकि RCB की बल्लेबाजों ने इस चुनौती को बखूबी स्वीकार किया और 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर दिया।
मंधाना-वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी
RCB की जीत की नींव कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने रखी। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जॉर्जिया वॉल ने भी 79 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच हुई 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी ने दिल्ली की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया और RCB को दूसरी बार चैंपियन बना दिया।
दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल में दर्द जारी
दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। टीम को लगातार चौथी बार WPL फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली अब WPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जो हर सीजन के फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने में नाकाम रही है। दिल्ली को अब तक मुंबई इंडियंस से 2 बार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 2 बार फाइनल में हार झेलनी पड़ी है।
जहां RCB ने आत्मविश्वास, आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत कप्तानी के दम पर इतिहास रचा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल मुकाबला एक बार फिर अधूरा सपना साबित हुआ।







