Breaking
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
- Urban Challenge Fund Conclave: छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेग...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक प...
- SECL के रिटायर्ड कर्मी का मोबाइल हैक कर 1.39 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से फ्ल...
- मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फोन पर बोला- 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं', और ...
- पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउड...
- Crime News: पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, पुलि...
AIBE 20 Result 2025 जारी: स्कोरकार्ड allindiabarexamination.com पर उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड

AIBE 20 Result 2025 : नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 (XX) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। AIBE 20 का परिणाम 7 जनवरी 2026 को घोषित किया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 2,51,968 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें 1,65,613 पुरुष, 86,336 महिला और 19 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे।
AIBE 20 Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. होमपेज पर AIBE 20 (XX) Result / Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
4. सबमिट करते ही आपका AIBE 20 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
क्यों जरूरी है AIBE परीक्षा?
AIBE परीक्षा पास करना देश में वकालत करने के लिए अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को Certificate of Practice (CoP) जारी किया जाता है, जिसके बाद वे भारत में विधिवत रूप से प्रैक्टिस कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बार काउंसिल ऑफ इंडिया से संपर्क करें।







