Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़: ससुर के निधन के बाद दुबई वेकेशन छोड़ लौटे मुंबई, अंतिम संस्कार में बिलख पड़ा परिवार...

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता और होस्ट अर्जुन बिजलानी के परिवार के लिए साल 2026 का आगाज़ किसी सदमे से कम नहीं रहा। अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जिस वक्त यह दुखद घटना घटी, अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई में थे। जैसे ही उन्हें ससुर की गंभीर हालत का पता चला, वे तुरंत अपना वेकेशन बीच में ही छोड़कर मुंबई वापस लौट आए। अर्जुन अपने ससुर के बेहद करीब थे। चूंकि अर्जुन ने अपने पिता को बहुत कम उम्र में खो दिया था, इसलिए वे अपने ससुर को ही पिता समान मानते थे और उनके साथ एक गहरा भावनात्मक लगाव साझा करते थे।
मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार के दौरान दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए। अर्जुन बिजलानी अपने ससुर की अर्थी को कंधा देते हुए फूट-फूट कर रो पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन अपने छोटे बेटे अयान को गले लगाकर उसे संभालते और खुद भी भावुक होते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी नेहा स्वामी का अपने पिता को खोने के बाद बुरा हाल था; उन्हें अपने पिता के पार्थिव शरीर के पीछे बेसुध होकर दौड़ते देखा गया।
इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन और नेहा को ढांढस बंधाने टीवी इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे पहुंचे। अर्जुन की करीबी दोस्त निया शर्मा, कनिका मान, चेतना पांडे और कई अन्य हस्तियों ने श्मशान घाट पहुंचकर शोक व्यक्त किया। निया शर्मा पूरे समय अर्जुन और उनके परिवार के साथ एक ढाल बनकर खड़ी रहीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस और सेलिब्रिटीज लगातार इस दुखद क्षति पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ थे। रविवार शाम को जब वे रात के खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक स्ट्रोक आया। परिवार के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि दुबई जाने से ठीक पहले अर्जुन और नेहा उनसे मिले थे और वे बिल्कुल ठीक थे। उनके परिवार में अब उनकी बेटी नेहा स्वामी और बेटा निशांक स्वामी हैं।







