Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, 8 माह की गर्भवती होने पर खुला दरिंदगी का राज

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी सौतेले पिता ने पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक दरिंदगी की। आरोपी की हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे 8 माह की गर्भवती बताया। हकीकत जानकर परिजनों और पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

डरा-धमकाकर करता रहा दुष्कर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले कई महीनों से नाबालिग के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। मासूम खामोश रही और इसी का फायदा उठाकर आरोपी अपनी हवस मिटाता रहा।
अस्पताल में खुली पोल
हाल ही में जब नाबालिग की शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी और पेट में दर्द की शिकायत हुई, तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि नाबालिग 8 महीने की गर्भवती है। जब परिजनों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सिसकते हुए अपने सौतेले पिता की पूरी करतूत बयां कर दी।
आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा और अपनों के बीच ही छिपे भेड़ियों को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।







