Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
BREAKING : टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, मची अफरा-तफरी

BREAKING : आंध्र प्रदेश के यलमंचिली इलाके में सोमवार तड़के (29 दिसंबर 2025) एक बड़ा रेल हादसा हुआ। टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के बी1 और एम2 कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।

घटना रात करीब 12:45 बजे की बताई जा रही है। आग की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। रेलवे स्टाफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया।
पुलिस के अनुसार बी1 कोच में 82 और एम2 कोच में 76 यात्री सवार थे। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जिसका शव बी1 कोच से बरामद किया गया है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
आग इतनी तेज थी कि दोनों कोच पूरी तरह जल गए। एहतियात के तौर पर इन कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। वरिष्ठ रेलवे और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।







