Breaking
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
CG: स्कूल में हुई जमकर चाकूबाजी! छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से किया हमला, शरीर पर कई जगह किए वार

दुर्ग। जिले के एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुई, जहां मामूली विवाद के बाद छात्र ने अचानक गुस्से में आकर अपने साथी पर चाकू से कई वार कर दिए।

हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ गया और फिर हमला हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है।
अभिभावक वर्ग ने स्कूल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है।







