बिलासपुर। CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बिलासपुर के बेलगहना चौकी क्षेत्र के भसको गांव के पास तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार (क्रमांक CG-04-QJ-2152) में सवार सभी लोग अमरकंटक की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान रामकुमार और वाहन चालक निलेश्वर धीवर के रूप में हुई है।
हादसे में सुखसागर मानिकपुरी, अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साडू घायल हुए हैं। इनमें से राजकुमार साडू की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








