Breaking

CG BREAKING : बस्तर में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

Chhattisgarh RRT News Desk 03 January 2026

post

बस्तर-बीजापुर-सुकमा। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों से अब तक 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

Advertisement


सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बीजापुर से 2 और सुकमा से 12 माओवादियों के शव मिले हैं। इसके साथ ही मौके से AK-47, INSAS और SLR राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं।


अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा रही है। अभियान पूरा होने के बाद पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।

You might also like!