सुकमा। CG BREAKING : नए साल की शुरुआत में माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। पीएलजीए कमांडर बारसे देवा ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 50 लाख रुपये का इनाम था।
बारसे देवा हिड़मा के करीबी और बटालियन नंबर-1 का कमांडर था। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में उसका असर सबसे ज्यादा माना जाता था। वह संगठन की सैन्य गतिविधियों और हथियार सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था। अब उसके सरेंडर से नक्सली नेटवर्क कमजोर होगा।








