CG Budget 2026 : विधानसभा सत्र के पहले ही दिन वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सदन में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब बजट से पहले ही इसे पेश कर दिया गया। वर्ष 2025,2026 की वित्तीय उपलब्धियों पर पेश इस आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 631291 करोड़ अनुमानित है जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.07 प्रतिशत अधिक है। वही उद्योग और कृषि क्षेत्र में भी पिछले साल की तुलना में जीएसडीपी में वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश का ओवर ऑल जीडीपी 11.75 प्रतिशत अनुमानित है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वही प्रदेश में पिछले साल प्रति व्यक्ति वार्षिक आय एक लाख 62 हजार 848 रुपए था जो इस वर्ष बढ़कर एक लाख 79 हजार 244 रुपए होने का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री ने कल पेश होने वाले बजट में कृषि, सेवा और उद्योग के क्षेत्र को बढ़ावा देने पर्याप्त राशि का प्रावधान होने की जानकारी दी है।








