CG Dhan Kharidi : रायपुर, 02 जनवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 2237 किसानों से 1 लाख 43 हजार 114.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 82729 किसानों से 40 लाख 28 हजार 171.20 क्विंटल की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।








