Breaking
- Deputy CM Vijay Sharma Chaupal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के व...
- Chhattisgarh Agriculture Crop Protection News: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए ...
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
CG News: कंपनी मैनेजर गिरफ्तार, दिल्ली की कंपनी को लगाया 15 लाख का चूना, जानिए घटनाक्रम

CG News: कंपनी मैनेजर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी का माल बेचकर अपने खाते में रूपये ट्रांसफर करवाता था।
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने दिल्ली की कंपनी से धोखाधड़ी करने वाले बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी का माल बेचकर मिले रूपये को कंपनी में जमा न कर अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता था। आरोपी को नाम संदीप कश्यप है।

दरअसल, 17 मई को शिकायतकर्ता शिवम भूटानी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी कपंनी भूटानी इंटरनेशनल प्राईवेट लि०मि० का मेन ब्रांच दिल्ली 295 संत नगर ईस्ट ऑफ कैलाश न्यू दिल्ली 65 में स्थित है। एम.एस भूटानी कंपनी द्वारा स्वच्छता एवं हाईजीन क्षेत्र में सम्पूर्ण समाधान प्रदान करने का व्यवसाय करता है। साथ ही कंपनी द्वारा पोर्टेबल और मोबाइल शौचालयों का संचालन कर पूरे भारत में विभिन्न सरकारी निकायों, इवेंट एजेसियो कोपरेटिव संस्थाओं औ सार्वजनिक कार्यक्रमों में अस्थायी रूप से स्वच्छता ढांचे की सेवा प्रदान करते है।
भूटानी इंटरनेशनल प्रा०लि० का एक ब्रांच रायपुर उरकुरा गोवर्धन नगर में भी है। ब्रांच में आरोपी संदीप कुमार कश्यप वर्ष 2021 में दिल्ली ब्रांच से रायपुर ब्रांच में आकर मैनेजर का काम कर रहा था। मई 2025 तक कंपनी के मैनेजर का काम करता रहा। आरोपी संदीप कुमार कश्यप के द्वारा अपने कार्य के दौरान भूटानी कम्पनी से जो भी माल विक्रय करता था किसी प्रकार से कोई बिल का उल्लेख नहीं कर रहा था।
आरोपी मैनेजर के द्वारा पैसों को लेकर हेराफेरी करने लगा। माल विक्रय का पैसा ग्राहकों से सीधे अपने बैंक अकांउट पर ऑनलाईन लेता था। आरोपी की हरकत की वजह से भूटानी कंपनी को आर्थिक हानि होने लगी। आरोपी संदीप कुमार कश्यप द्वारा करीबन 15 लाख रूपये का माल विभिन्न ग्राहकों के पास विक्रय कर राशि कंपनी में जमा न कर धोखाधड़ी किया। साथ ही रकम को स्वयं के कंपनी संचालन में उपयोग कर अमानत में खयानत जैसा आपराधिक किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध 447/2025 धारा-316(3),318 (3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जाँच दौरान प्रार्थी व गवाहों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर कंपनी द्वारा प्रस्तुत स्टेटमेंट लेकर साक्ष्य संकलन किया गया। आरोपी के पता साजी के हेतु लेन-देन पाये जाने वाले बैंको में पत्राचार कर स्टेटमेंट लेकर आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था, प्रकरण के आरोपी के संबंध में कैलाश नगर बीरगांव रायपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल कैलाश नगर बीरगांव पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी संदीप कुमार कश्यप से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी संदीप कुमार कश्यप को 13.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप कुमार कश्यप पिता बृजमोहन सिंह कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन सरधना बस स्टैण्ड के पास कहारान मोहल्ला थाना सरधना जिला मेरठ (उ.प्र.) हाल पता भूटानी इंटरनेशनल प्रा०लि० उरकुरा रायपुर।







_m.webp)