Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान शुरू, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा किसानों को मूल्य
.webp)
राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू कर दी है। इस वर्ष भी किसानों को प्रति क्विंटल ₹3,100 प्रति क्विंटल तय किया गया है। धान खरीदी का महाअभियान राज्य के सभी जिलों में 31 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद और पारदर्शी व्यवस्था की गई है। इस साल राज्य में 2,739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, भुगतान की सुविधा सुगम बनाने के लिए माइक्रो एटीएम भी स्थापित किए गए हैं। खरीदी के पहले दिन प्रदेश के 195 उपार्जन केन्द्रों में 19,464 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने सख्ती दिखाते हुए एस्मा एक्ट 1979 लागू कर दिया है। धान खरीदी को अतिआवश्यक सेवा मानते हुए, सरकार ने 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पूरी अवधि के लिए कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ आवश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 लागू कर दिया है। आदेश के मुताबिक, खरीदी में ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मचारियों (समिति प्रबंधक, आरईओ, पटवारी, पंचायत विभाग के कर्मचारी आदि) को काम करना अनिवार्य होगा। लापरवाही बरतने या काम करने से इनकार करने वाले कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विपणन संघ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से 2,739 डेटा एंट्री ऑपरेटरों की व्यवस्था करके धान खरीदी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों एवं धान उपार्जन से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपार्जन कार्य को व्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी रूप से संचालित किया जाए।
किसानों का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत
धान खरीदी के पहले दिन राज्यभर के खरीदी केंद्रों में किसानों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया। विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसदों, विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने धान खरीदी का विधिवत् शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर जिले के सेंदरी धान खरीदी केंद्र में खरीदी की शुरुआत की, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के महाराजपुर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर धान खरीदी केंद्र में विधि-विधान के साथ खरीदी प्रारंभ की और किसानों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर जिले के डौरा-कोचली धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर किसानों का स्वागत करते हुए खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर खरीदी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इसी क्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांकेर जिले के मालगांव धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन और किसानों द्वारा लाए गए धान की पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना कर खरीदी का आरंभ किया। कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने महासमुंद जिले के झालखमरिया धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत की। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायगढ़ जिले के कोड़ातराई उपार्जन केंद्र में धान खरीदी योजना का विधिवत शुभारंभ किया।







