Breaking
- Health News: थकान और चिड़चिड़ापन कम करने में मददगार हो सकती है कलर थेरेपी, जा...
- Raipur Environment: ऑक्सीजोन में आम के पेड़ की कटाई पर उठे सवाल, महापौर-आयुक्...
- Chhattisgarh GST: हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई, जांच मे...
- Education Update: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए विभागीय TET का रास्ता साफ, सा...
- Bilaspur News: हाई कोर्ट के सामने सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, हादसों के बा...
- Balrampur Crime: वाड्रफनगर ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय ग...
- Jashpur News: रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी, महिला सशक्...
- बिहान योजना से महिलाओं ने संभाला पशु आहार संयंत्र, रोजगार के साथ बढ़ी नियमित आय
- Kanker Crime: खेत में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 850 से अधिक पौधे किए ...
- Bijapur News: मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्थाओं पर सवाल, भव्या हेल्थ सर्विसेज...
CG News: शिक्षा विभाग के चार कर्मचारी बर्खास्त, फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे 4 साल से कर रहे थे नौकरी
खैरागढ़: फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे पिछले 4 सालों से नौकरी कर रहे चार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जांच के बाद बर्खास्त किया गया।

खैरागढ़।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में पिछले 4 सालों से फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे सहायक ग्रेड तीन और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी कर रहे चार कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद बर्खास्त कर दिया।
फर्जी नियुक्ति पत्र का खुलासा
सितंबर 2021 में राज्य शिक्षा आयोग के सचिव डॉ. ओपी मिश्रा के आदेश पर टीकमचंद साहू, फगेंद्र सिन्हा, रजिया अहमद और अजहर अहमद को अलग-अलग स्कूलों में सहायक ग्रेड 3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति दी गई थी। चारों ने इस पत्र के आधार पर नौकरी करते हुए सैलरी भी ली।
पदस्थापना और बर्खास्तगी
टीकमचंद साहू – हाईस्कूल मोहगांव
फगेंद्र सिन्हा – उमा शाला बकरकट्टा
रजिया अहमद – उमा शाला पैलीमेटा
अजहर अहमद – डाटा एंट्री ऑपरेटर, छुईखदान बीईओ
इन चारों को डीईओ लालजी द्विवेदी ने छग सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10-9 के तहत बर्खास्त किया। जांच में पाया गया कि आयोग द्वारा जारी पत्र और सचिव के हस्ताक्षर फर्जी थे।







