Breaking

सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एडिशनल एसपी के चाचा बृजराज महादेवा की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 27 May 2026

post

छत्तीसगढ़ के तखतपुर में नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 42 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एडिशनल एसपी के चाचा बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा के रूप में हुई है, जिसके बाद से पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा अपने किसी निजी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से तखतपुर आ रहे थे। वे जैसे ही बेलसरी मुख्य मार्ग के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और बृजराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस भीषण हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर सनसनी फैल गई और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं इस असमय मौत से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

You might also like!