CG News : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में 27 दिसंबर को हुए आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। जिंदल उद्योग से जुड़ी गारे पेलमा कोयला खदान के विरोध के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर सीधा हमला कर दिया। हाल ही में सामने आए वीडियो ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है।
वीडियो में महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी, उनके कपड़े फाड़ने और पुलिस अधिकारियों से मारपीट के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। यह केवल पुलिस पर हमला नहीं, बल्कि इंसानियत और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर प्रहार है।
पुलिस के अनुसार, मामले में हत्या के प्रयास और लज्जा भंग जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।








