Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में फिर दरिंदगी! नाबालिग से गैंगरेप, चार दरिंदे गिरफ्तार

लैलूंगा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मेला देखकर लौट रही एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

◼️ देर रात रास्ता रोककर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला से वापस घर लौट रही थी। रात करीब 12 बजे रास्ते में चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
जब पीड़िता के दोस्त ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद, दरिंदे नाबालिग को जबरन खींचकर पास के पाकुट डैम के पास ले गए।
◼️ तीन ने किया दुष्कर्म, चौथा रहा सहयोगी
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों में से तीन - रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा और संजय सिदार ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चौथा आरोपी, विकास सिदार, इस घिनौनी वारदात में सहयोगी के रूप में उनके साथ था।
वारदात को अंजाम देने के बाद, चारों आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।
◼️ परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, सभी आरोपी गिरफ्तार
काफी देर बाद होश में आने पर लड़की किसी तरह अपने दोस्त के साथ घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। सदमे में आए परिजन तुरंत लैलूंगा थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रातभर छानबीन की और चारों आरोपियों की पहचान कर ली। सभी आरोपियों को उनके गांव तोलगे से गिरफ्तार किया गया है।
इस घटना के बाद लैलूंगा और आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण और स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।







