Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
Chhattisgarh News: भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने रायपुर और महासमुंद समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे में भारी अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि कुछ स्थानों पर जमीन की कीमतें वास्तविक दरों से कई गुना बढ़ाकर भुगतान किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।
ईडी की टीम इस मामले में अधिकारियों, बिचौलियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किए जाने की खबर है।
सूत्रों के मुताबिक जांच का दायरा और भी बढ़ सकता है और आने वाले दिनों में पूछताछ व गिरफ्तारी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।







