Breaking
- Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगित...
- Swavalambi Bastar Abhiyan Review Vijay Sharma: ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तै...
- CG DMF State Monitoring Committee Meeting Vikas Sheel: डीएमएफ फंड से स्थानीय ...
- Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़,...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Good Governance: संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत...
- CG Police HNLU Criminal Law Summit Vijay Sharma: आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक वि...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्...
- Abhanpur Paddy Center Protest: बिरोदा से बकतरा धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर...
- Balrampur Minor Rape Case Arrest: रामानुजगंज में मामा के घर आई नाबालिग से दुष...
CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Good Governance: संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनदर्शन बना शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु

रायपुर। प्रदेश में विकास के आंकड़ों और योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ मानवीय संवेदनाओं के समावेश को सुशासन की वास्तविक कसौटी बताते हुए एक विशेष आलेख में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली और जनदर्शन की भूमिका को रेखांकित किया गया है। इसमें कहा गया है कि जनसेवा को प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवीय मूल्यों से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु मजबूत हो रहा है।

बुजुर्ग परसराम राठौर और बच्चों के उपचार के प्रति संवेदनशीलता
आलेख में उल्लेख किया गया है कि जनदर्शन में दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों की पीड़ा सुनकर मौके पर समाधान की पहल नेतृत्व की सहजता को दर्शाती है। कोरबा जिले के 83 वर्षीय बुजुर्ग परसराम राठौर को तीन दशक बाद स्पष्ट आवाजें सुनने के लिए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की पहल का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ऐसे कदम जरूरतमंदों के जीवन में बड़ी राहत लाते हैं। इसके साथ ही बच्चों के पैरों और आंखों के बेहतर उपचार के लिए की गई पहल को अभिभावकीय संवेदना का उदाहरण बताया गया है।
जशपुर की बेटी फरहीन की पढ़ाई और युवाओं के प्रोत्साहन पर जोर
रिपोर्ट के अनुसार, पिता के निधन और आर्थिक कठिनाइयों के बीच पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही जशपुर की फरहीन को मिला सहयोग का भरोसा भावनात्मक और आर्थिक संबल का प्रतीक है। आलेख में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण केवल अभाव दूर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के युवाओं और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही बेटियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाओं को अवसर देने पर भी केंद्रित है।
मानवीय संवेदना और प्रशासनिक तत्परता से सुशासन को पूर्णता
आलेख का निष्कर्ष है कि पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं का जुड़ना सुशासन को पूर्णता प्रदान करता है। जरूरतमंदों को मौके पर सहायता, सहायक उपकरण और उपचार की व्यवस्था के निर्देश शासन को अधिक उत्तरदायी बनाते हैं और जरूरतमंद के चेहरे पर लौटी मुस्कान जनकल्याणकारी शासन की आधारशिला को मजबूत करती है।






